दोस्त के सीने में कैंची घोंपने का आरोप

जागरण संवाददाता साहिबाबाद राजीव कॉलोनी में दो दोस्तों में मामूली कहासुनी हो गई। एक ने ग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 08:48 PM (IST)
दोस्त के सीने में कैंची घोंपने का आरोप
दोस्त के सीने में कैंची घोंपने का आरोप

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राजीव कॉलोनी में दो दोस्तों में मामूली कहासुनी हो गई। एक ने गुस्से में आकर दूसरे के सीने में कैंची घोंप दी और फरार हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई है।

राजीव कॉलोनी में रविद्र भारती पत्नी विवेका के साथ रहते हैं। विवेका ने बताया है कि पड़ोस में रहने वाले पति के दोस्त दीनानाथ ने रविवार को उन्हें अपने घर बुलाया। वहां दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि दीनानाथ ने उनके पति के सीने में कैंची घोंप दिया। पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शाही का कहना है कि आरोपित दीनानाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी