स्वतंत्रता दिवस से पहले सजने लगे मॉल व बाजार

जागरण संवाददाता साहिबाबाद ट्रांस हिडन में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी शुरू हो गई है

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:53 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस से पहले सजने लगे मॉल व बाजार
स्वतंत्रता दिवस से पहले सजने लगे मॉल व बाजार

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

ट्रांस हिडन में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार से लेकर मॉल तक सजने लगे हैं। वहीं, इस बार स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पड़ रहा है। मॉल प्रबंधकों व व्यापारियों ने प्रशासन से रक्षाबंधन की तरह इस शनिवार को लॉकडाउन से आजादी देने की मांग की है। वहीं सोसायटियों में भी लोगों ने सजावट शुरू कर दी है। इस बार सामूहिक आयोजन नहीं होंगे।

इंदिरापुरम स्थित हैबिटेट सेंटर को सजा दिया गया है। हैबिटेट सेंटर के ऑपरेशन हेड विक्की सिघल ने बताया कि मॉल को तिरंगे के रंग से सजाया गया है। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। पैसिफिक ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट अंसुल पाहुजा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आकर्षक छूट दी जा रही है, जिससे लोग खरीदारी कर रहे है। कौशांबी के ईडीएम मॉल को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। महाप्रबंधक शिवेंद्र सिंह का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले मॉल आने वालों की संख्या बढ़ गई है। इस बार कम सजावट होगी। वहीं, साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्वतंत्रता दिवस पर बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमवीर यादव का कहना है कि शनिवार रविवार को नौकरीपेशा लोग बाहर निकलते और खरीदारी करते हैं। जिलाधिकारी से स्वतंत्रता दिवस पर मॉल खोलने की अनुमति देने की मांग की गई है। मॉल के सजाया जा रहा है। इस बार सोशल मीडिया के जरिए शहरवासियों को गिफ्ट वाउचर दिए जाएंगे। मॉल में लोगों को खरीदारी पर विशेष छूट भी दी जा रही है।

- फैसल खान, महाप्रबंधक महागुन मॉल, वैशाली सेक्टर तीन

chat bot
आपका साथी