नवरात्र में मुख्यमंत्री ने दी थानों पर महिला कक्ष की सौगात

जागरण संवाददाता गाजियाबाद नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी थानों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 03:27 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 03:27 PM (IST)
नवरात्र में मुख्यमंत्री ने दी थानों पर महिला कक्ष की सौगात
नवरात्र में मुख्यमंत्री ने दी थानों पर महिला कक्ष की सौगात

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: नवरात्र के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी थानों पर महिला कक्ष की सौगात दी है। जिले में भी सभी थानों में ये कक्ष बनाए गए हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंस कर कविनगर थाने में बने महिला एवं बाल सहायता कक्ष का उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर आशा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी थानों पर ये कक्ष बनाए गए हैं। यहां 24 घंटे दो महिला सिपाही तैनात रहेंगी और एक महिला दारोगा निगरानी करेंगी। लैपटाप और सीसीटीवी कैमरे के साथ इस कक्ष में महिला फरियादियों के बैठने और शिकायत लिखने के लिए स्टेशनरी के अलावा पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। महिला और बच्चों से जुड़े मामलों की सुनवाई इसी कक्ष में की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक महिला व पुरुषों के लिए एक ही डेस्क थी। पुरुष पुलिसकर्मी के सामने महिलाएं अपनी बात सही तरीके से नहीं रख पाती थीं। कक्ष में मौजूद कंप्यूटर या लैपटाप पर महिला की शिकायत दर्ज कर उन्हें पर्ची भी दी जाएगी। यहां पुलिसकर्मियों की 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। इस दौरान महापौर ने कहा कि नवरात्र पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब महिलाओं की त्वरित सुनवाई के साथ जल्द समाधान भी होगा। महापौर ने इस दौरान अच्छी जनसुनवाई के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया।

chat bot
आपका साथी