जिले में लोनी फिर बना गैस चैंबर

जागरण संवाददाता साहिबाबाद प्रशासन की सुस्ती से बुधवार को जिले की हवा और बिगड़ गई जि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:29 PM (IST)
जिले में लोनी फिर बना गैस चैंबर
जिले में लोनी फिर बना गैस चैंबर

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : प्रशासन की सुस्ती से बुधवार को जिले की हवा और बिगड़ गई, जिले में लोनी क्षेत्र एक बार फिर से गैस चैंबर बन गया। लोनी का एक्यूआइ 441 दर्ज किया गया। वहीं 26 नवंबर को लोनी का रिकार्ड एक्यूआइ 481 दर्ज किया गया था। बुधवार को पूरे जिले का औसतन एक्यूआइ 387 रहा। देश में हापुड़ और गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहे। 401 से 500 तक एक्यूआइ गंभीर स्थिति में माना जाता है। जब सुबह लोग सोकर उठे तो वायुमंडल में धुंध छाई हुई थी। सांस के रोगियों को परेशानी हुई। लोगों ने आंखों में जलन महसूस की। न केवल इंसान बल्कि नहीं जानवर और पक्षियों को प्रदूषण से परेशानी हो रही है, जिले में ग्रेप सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है। खुले में निर्माण सामग्री रख निर्माण किया जा रहा है। अधिकारी प्रदूषण पर निगरानी रखने में लापरवाही कर रहे है। कार्रवाई में केवल जुर्माना लगाया जाता है और जुर्माने को वसूलने से पहले स्पष्टीकरण देने के लिए कहा जाता है, जिस वजह प्रदूषण फैला रही इकाइयों को डर नहीं है। दीपावली के बाद से प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में बना हुआ है। अस्पतालों में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जनपद की नगर पालिकाओं, नगर निगम और जीडीए को पत्र लिखा है। इसलिए फैल रहा लोनी में प्रदूषण :

अवैध फैक्ट्रियों, तार और कूड़ा के जलने से उठने वाला धुंआ लोनी को प्रदूषित कर रहा है। कृष्णा विहार में अवैध फैक्ट्रियां प्रशासन द्वारा बंद कराई जाती हैं लेकिन कुछ दिन बाद दोबारा खुल जाती हैं। नगर पालिका कर्मचारी कूड़े को बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर डाल देते हैं। लोग कूड़े में आग लगा देते हैं। जगह-जगह खुले में निर्माण सामग्री रखी हुई है। पांच दिन में प्रदूषण की स्थिति

दिन एक्यूआइ

27 नवंबर : 366

28 नवंबर : 350

29 नवंबर : 371

30 नवंबर : 293

01 दिसंबर : 387 शाम पांच बजे का क्षेत्रवार एक्यूआइ

क्षेत्र : एक्यूआइ

वसुंधरा : 383

इंदिरापुरम : 379

संजय नगर : 346

लोनी : 441 शाम पांच बजे का जिलेवार एक्यूआइ

जिला : एक्यूआइ

गाजियाबाद : 387

फरीदाबाद : 384

ग्रेटर नोएडा : 358

गुरुग्राम : 360

नोएडा : 360

दिल्ली : 370

chat bot
आपका साथी