ट्रांस हिडन में 22 स्थानों प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा शुरू

जागरण संवाददाता साहिबाबाद नवरात्र की षष्ठी पर सोमवार से ट्रांस हिडन में धूमधाम से पूजा-पाठ के साथ दुर्गा पूजा शुरू हुई। कोरोना संकट से उबरने और कोरोनारोधी टीक लगवाने के बाद लोगों में उत्साह दिख रहा है। ऐसे में इस बार प्रांतिक कल्चरल सोसाइटी इंदिरापुरम की ओर से लेट सेलीब्रेट लाइफ थीम पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। वहीं ट्रांस हिडन में 22 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:19 PM (IST)
ट्रांस हिडन में 22 स्थानों प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा शुरू
ट्रांस हिडन में 22 स्थानों प्रतिमा स्थापित कर दुर्गा पूजा शुरू

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : नवरात्र की षष्ठी पर सोमवार से ट्रांस हिडन में धूमधाम से पूजा-पाठ के साथ दुर्गा पूजा शुरू हुई। कोरोना संकट से उबरने और कोरोनारोधी टीक लगवाने के बाद लोगों में उत्साह दिख रहा है। ऐसे में इस बार प्रांतिक कल्चरल सोसाइटी इंदिरापुरम की ओर से लेट सेलीब्रेट लाइफ थीम पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। वहीं ट्रांस हिडन में 22 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल लगाए गए हैं।

प्रांतिक कल्चरल सोसाइटी इंदिरापुरम की ओर से कनावनी के पुश्ता रोड स्थित रोयल डायमंड फार्म हाउस में दुर्गा पूजा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। सोसाइटी के संरक्षक अभिजीत रॉय का कहना है कि इस बार दुर्गा पूजा की थीम 'लेट सेलीब्रेट लाइफ' रखी गई है। इसमें मां दुर्गा से प्रार्थना की जाएगी कि संसार को कोरोना जैसी महामारी से बचाएं। इस बार पंडाल को कोलकाता के कलाकारों ने सजाया है। सोमवार को बताया कि विधि-विधान से पूजा कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। स्वागत में आगोमोनी गाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय मिश्रा, फेडरेशन आफ एओए के संरक्षक आलोक कुमार दुर्गा पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मां दुर्गा के दर्शन किए। 22 स्थानों पर हो रहे कार्यक्रम : ट्रांस हिडन आल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष सेन गुप्ता ने बताया कि ट्रांस हिडन में 22 स्थानों पर सोमवार को दुर्गा पूजा शुरू हुई। पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर षष्ठी की पूजा की गई। मां के स्वागत में लोगों ने आगोमोनी गाया। सभी स्थानों पर मास्क पहनकर ही माता रानी के दर्शन के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिमा स्थापित कर डांडिया खेला: इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी फेज-एक स्थित सेंट्रल पार्क में बंगतरू सोसाइटी की ओर से सोमवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर षष्ठी की पूजा की गई। इसके बाद डांडिया उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। सोसायटी के महासचिव अविनाश चक्रवर्ती ने बताया कि मंगलवार को मूर्ति पूजन किया जाएगा। 14 अक्टूबर दुर्गा पूजा होगी। सिदूर खेला के बाद 15 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जित होगी। मां कात्यायनी की पूजा की : नवरात्र की षष्ठी पर मां कात्यायनी की पूजा की गई। मान्यता है कि कात्यायनी माता की पूजा करने से शक्ति, प्रसिद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। ट्रांस हिडन में लोगों ने घरों व मंदिरों में विधि-विधान से पूजा की। ऐसे में ट्रांस हिडन के मंदिरों में सुबह शाम भीड़ रही। मोहन नगर के पा‌र्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित डा.गिरीश मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से सभी ग्रह की पीड़ा दूर होती है।

chat bot
आपका साथी