अशोक से हुआ तेंदुआ का सीधा मुकाबला

मदन पांचाल गाजियाबाद माली अशोक ने खुद की जान खतरे में डालकर अपने साथी हरिमोहन की ही न

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:10 PM (IST)
अशोक से हुआ तेंदुआ का सीधा मुकाबला
अशोक से हुआ तेंदुआ का सीधा मुकाबला

मदन पांचाल, गाजियाबाद : माली अशोक ने खुद की जान खतरे में डालकर अपने साथी हरिमोहन की ही नहीं, बल्कि 10 से अधिक लोगों की जान बचाई। दरअसल जीडीए वीसी आवास पर माली के तौर पर तैनात 44 वर्षीय अशोक कुमार ने मंगलवार को तेंदुआ देखकर भागने के बजाय उससे सीधा मुकाबला किया। जैसे ही सफाई कर्मचारी हरिमोहन की तरफ तेंदुआ झपटा तो माली अशोक ने उसका ध्यान भटकाने के लिए लाठियों से वार किया।

अशोक ने बताया कि लगातार दस लाठी लगने से तेंदुआ हरिमोहन को छोड़कर उसकी तरफ झपटा लेकिन उसके आक्रामक रुख को भांपकर रास्ता बदल दिया और सीधे बाहर की तरफ भाग गया। यहां पर पेड़ पर छलांग लगाकर चढ़ गया और फिर दीवार को फांदकर राजकुंज की सड़क पर पहुंच गया। जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने अशोक की बहादुरी एवं सतर्कता की सराहना की है।

----

गायब हैं 15 स्ट्रीट डाग

राजकुंज इलाके में घूमने वाले 15 स्ट्रीट डाग दो दिन से गायब हैं। कुत्तों को खाना खिलाने वाले दीपक बंसल का कहना है कि दो दिन से कुत्ते गायब हैं। तलाशने पर भी नहीं मिल रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ कई दिनों से राजकुंज, इंग्राहम इंस्टीट्यूट,राजनगर और कविनगर में ही घूम रहा है। अब दिखने पर पता चला है। राजकुंज के लोग दहशत में हैं। एक गेट बंद कर दिया गया है। सड़कें सुनसान हैं। अंग्रेजों के जमाने के उपकरण

वन विभाग के पास कांबिग टीम का अभाव है। संसाधन भी अंग्रेजों के जमाने के हैं। तीन पिजरा ले जाकर जरूर इंग्राहम इंस्टीट्यूट में रखवा दिए गए हैं। सांप पकड़ने वाले पाइप और डाग कैचर लेकर पहुंची टीम के पास जाल भी नहीं था। टीम के पास जैकेट भी नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी