लक्ष्मी खूब बरसी पर गरजते रहे विकास के बादल

मदन पांचाल गाजियाबाद जिला पंचायत के तहत 14 वार्डों में लक्ष्मी तो खूब बरसी लेकिन विकास के बादल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:11 PM (IST)
लक्ष्मी खूब बरसी पर गरजते रहे विकास के बादल
लक्ष्मी खूब बरसी पर गरजते रहे विकास के बादल

मदन पांचाल, गाजियाबाद : जिला पंचायत के तहत 14 वार्डों में लक्ष्मी तो खूब बरसी लेकिन विकास के बादल गरजते ही रहे। पांच साल में इन वार्डों के विकास के नाम पर 43 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। अधिकांश क्षेत्रों का विकास पांच साल बाद भी अधूरा ही है। कहीं रास्ते टूटे हुए हैं तो कहीं पर बनाए गए खडं़जे टूट गए हैं। जमीनी हकीकत भी फिर से चुनाव मैदान में उतरे नेता ही बयां कर रहे हैं। कोई दावा कर रहा है कि अगले पांच साल में क्षेत्र में आने वाले गांवों में सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। स्कूल,अस्पताल, बारात घर और पानी की आपूर्ति के लिए घर-घर जल पहुंचाने का दावा भी किया जा रहा है। 14 में से सात पुराने सदस्य भी चुनाव मैदान में हैं। खास बात यह है कि पिछले सत्र में सबसे अधिक बजट वार्ड-पांच, छह, नौ और 13 में खर्चा गया है। अब वोट मांगते समय नेताओं को जनता को इस बजट का हिसाब भी देना है। वोटर सीधे नहीं तो वोट के जरिए इस बजट का हिसाब बराबर करने की जुगत में हैं। सपा शासन काल में अध्यक्ष पद पर एमएलसी आशु मलिक के भाई नूरहसन तो भाजपा की सरकार बनने के बाद भाजपा नेता पवन मावी की पत्नी लक्ष्मी मावी की ताजपोशी हुई थी। इस बार नूरहसन चुनाव से बाहर हैं तो लक्ष्मी का भाजपा ने टिकट ही काट दिया है। भाजपा से निष्कासित भी कर दिया गया है।

-------

जिला पंचायत के 14 वार्डों में यूं बरसी लक्ष्मी

वार्ड 2016-17 2017-18 2018-19 कुल

1 1,24,14,538 55,37,121 45,23,059 22474718

2 1,22,51,695 20,15,881 1,18,98,922 26166498

3 1,78,92,344 37,39,713 48,09462 26441519

4 96,16470 0 6167769 15784239

5 9491225 7391970 18662854 35552049

6 19258269 4034276 11139876 34432391

7 8629215 4700674 6004687 19334576

8 10675147 626000 6611873 17913020

9 61551365 27623104 27939566 117114035

10 10409438 1396847 0 11806285

11 8181881 6001984 2805221 16989086

12 23012074 1710908 12707661 37430643

13 10437174 0 23024765 33461939

14 8899451 0 8979976 17879427

--------

कुल खर्च की गई धनराशि -432780425

वार्ड 9 में खर्च की गई धनराशि-117114035

वार्ड 13 में खर्च की गई धनराशि-37430643

वार्ड 5 में खर्च की गई धनराशि -35552049

वार्ड 6 में खर्च की गई धनराशि -34432391

-----

जिला पंचायत के पिछले कार्यकाल में 14 वार्डों में विकास को लेकर करीब 43 करोड़ के विकास कार्य कराए गए हैं। इनमें से कुछ पूरे हो गए हैं तो कुछ का काम चल रहा है। सदस्यों के प्रस्ताव पर ही विकास कार्य कराए जाते हैं।

- योगेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय

chat bot
आपका साथी