यूपी गेट किसान आंदोलन में पहुंचे लखविदर जाखड़

जासं साहिबाबाद किसानों के समर्थन में पंजाब के उप महानिरीक्षक (जेल) लखविदर सिंह जाखड़ अपने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 10:45 PM (IST)
यूपी गेट किसान आंदोलन में पहुंचे लखविदर जाखड़
यूपी गेट किसान आंदोलन में पहुंचे लखविदर जाखड़

जासं, साहिबाबाद : किसानों के समर्थन में पंजाब के उप महानिरीक्षक (जेल) लखविदर सिंह जाखड़ अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वह शुक्रवार रात भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ यूपी गेट किसान आंदोलन स्थल मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि कानून के अलावा किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। ऐसे में किसी भी सरकारी पद पर बने रहना किसानों के साथ धोखा है। किसानों की स्थिति को देखकर उन्होंने अपने पद से स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। वह किसानों के संघर्ष में उनके साथ हैं।

chat bot
आपका साथी