मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

संवाद सहयोगी मुरादनगर थाना क्षेत्र की ब्रज विहार कालोनी में बीती रात कुछ चोरों ने एक बंद

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 08:58 PM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 08:58 PM (IST)
मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र की ब्रज विहार कालोनी में बीती रात कुछ चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर बीस हजार नकदी व लाखों का सामान चुरा लिया। रविवार सुबह घर लौटने पर गृहस्वामी को चोरी के बारे में पता चला। पीड़ित ने चोरी के बारे में शिकायत करके कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्रज विहार कालोनी में सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुरेश साहिबाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार शाम को सुरेश कुमार अपने परिवार के साथ शामली स्थित अपने पैतृक घर गए थे।

बीती रात कुछ चोर सुरेश के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर अलमारी में रखी बीस हजार की नकदी व डेढ़ लाख के गहनों के अलावा सिलेंडर, एलईडी व अन्य सामान चुराकर ले गए। रविवार दोपहर को सुरेश ब्रजविहार लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ देखकर उनको चोरी के बारे में पता चला। सुरेश ने चोरी के बारे में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी