दो फ्लैटों में लाखों की चोरी

जासं गाजियाबाद विजय नगर थाना क्षेत्र की उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा विकसित गंगा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:04 AM (IST)
दो फ्लैटों में लाखों की चोरी
दो फ्लैटों में लाखों की चोरी

जासं, गाजियाबाद :

विजय नगर थाना क्षेत्र की उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा विकसित गंगा यमुना हिडन अपार्टमेंट सेक्टर सात सिद्धार्थ विहार में चोरों ने दिन में ही दो फ्लैटों में लाखों की चोरी कर ली। घटना के वक्त दोनों परिवार रक्षा बंधन पर बाहर गए हुए थे। पीड़ितों ने थाने में अज्ञात चोरों खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

सोसायटी के एच थ्री टावर को 30 जुलाई को कोरोना मरीज मिलने पर सील कर दिया गया था। तभी पुलिस इस टावर पर पुलिस की निगरानी भी बनी हुई है। इस टॉवर में अमित चौधरी का फ्लैट है। वह सोमवार को रक्षाबंधन पर रखी बंधवाने गए थे। इस दौरान चोरों ने उनके फ्लैट ताला तोड़कर लाखों की ज्वेलरी और कैश पर हाथ साफ कर दिया है। वहीं, वाई टावर में सीबी सिंह के फ्लैट में भी चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। जब वह शाम को घर लौटे तो चोरी का पता चला। वह भी परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। दिन में चोरी की दो घटनाएं होने से लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष है। लोगों ने पुलिस पर सोसायटी के आस-पास गश्त न करने का आरोप लगाया। पूर्व में स्थानीय लोगों ने यहां पर चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद वाजूद भी पुलिस सतर्क नहीं है। एसएचओ देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी