शुरू हुआ एसआरएम में कोविड-1, पहले दिन भर्ती हुए 49 मरीज

संवाद सहयोगी मोदीनगर हाईवे स्थित एसआरएम संस्थान में बनाए गए कोविड-1 सेंटर में पहले ही ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:53 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 07:53 PM (IST)
शुरू हुआ एसआरएम में कोविड-1, पहले दिन भर्ती हुए 49 मरीज
शुरू हुआ एसआरएम में कोविड-1, पहले दिन भर्ती हुए 49 मरीज

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

हाईवे स्थित एसआरएम संस्थान में बनाए गए कोविड-1 सेंटर में पहले ही दिन 49 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सभी मरीजों को गाजियाबाद के कोविड अस्पताल से यहां पर शिफ्ट किया गया है। अस्पताल शनिवार से ही शुरू हुआ है। शुक्रवार को अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया था।

एसआरएम कोविड सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. जीपी मथुरिया ने बताया कि अस्पताल में कोरोना मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। मेडिकल स्टाफ की यहां अभी एक टीम की तैनाती की गई है। चौदह दिन के बाद दूसरी टीम को यहां लगाया जाएगा। भर्ती हुए मरीजों को तीन समय का भोजन और काढ़ा दिया जा रहा है। शनिवार को 49 मरीजों को गाजियाबाद से यहां पर शिफ्ट किया गया है। आने वाले दिनों में अभी और मरीजों को यहां शिफ्ट किया जा सकता है।

वहीं, निवाड़ी रोड स्थित दिव्य ज्योति संस्थान में बनाए गए कोविड-1 में शनिवार को 19 और मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. कैलाश चंद ने बताया कि अस्पताल में रोजाना मरीजों को गाजियाबाद से यहां शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, शुक्रवार सुबह को 29 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुंट्टी दी गई थी। अब यहां कुल 198 मरीज भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी