भाकियू कार्यकर्ताओं से पुलिस ने छीना पुतला

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने घरों में नजरबंद किया। कई घंटे इसको लेकर गहमागहमी चली। इसी बीच दोपहर को कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर सौंदा गांव में जूलूस निकाला और सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते पुतला नहीं जल सका।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:23 PM (IST)
भाकियू कार्यकर्ताओं से पुलिस ने छीना पुतला
भाकियू कार्यकर्ताओं से पुलिस ने छीना पुतला

जागरण संवाददाता, मोदीनगर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने घरों में नजरबंद किया। कई घंटे इसको लेकर गहमागहमी चली। इसी बीच दोपहर को कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर सौंदा गांव में जूलूस निकाला और सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता के चलते पुतला नहीं जल सका।

भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी को पुलिस ने शनिवार की सुबह ही निवाड़ी स्थित उनके घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस ने उनको बाहर नहीं निकलने दिया। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उधर, सौंदा में विनीत त्यागी और तलहैटा में कुलदीप त्यागी को भी पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। वे दोपहर तक सख्त पहरे में रहे। दोपहर को किसी तरह तरह पुलिस को चकमा देकर सौंदा पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला हाथ में लेकर जुलूस निकाला। इस दौरान एसडीएम उमाकांत तिवारी, निवाड़ी एसओ समेत तमाम सरकारी अमला वहां जुट गया। जैसे ही वे पुतले में आग लगाने वाले थे, पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया और उनको वहां से हटाया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून वापस लेने की मांग से जु़ड़ा ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसके अलावा मुरादनगर के सरना में भाकियू के वरिष्ठ नेता रामअवतार त्यागी को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। पुलिस ने उनको दोपहर को छोड़ा। मौके पर सतेंद्र त्यागी, पप्पी नेहरा, विनीत त्यागी, मनोज त्यागी, संदीप कैथवाड़ी, ब्रजभूषण, जहीर अहमद, आलोक सिखैडा, हरपाल सिंह, चेतन कुमार, आदेश त्यागी आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी