इतवार पुश्ता पर लगा जाम, परेशानी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरना के कारण रविव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 09:26 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 09:26 PM (IST)
इतवार पुश्ता पर लगा जाम, परेशानी
इतवार पुश्ता पर लगा जाम, परेशानी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरना के कारण रविवार को वाहन चालक यूपी गेट होकर दिल्ली नहीं जा सके। उन्हें अन्य सीमाओं से गुजरना पड़ा। वाहनों का दबाव बढ़ने से खोड़ा में इतवार पुश्ता पर जाम लगा। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

प्रदर्शनकारियों का यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाली सभी लेन पर कब्जा है। वाहन चालकों को खोड़ा, ईडीएम मॉल, महाराजपुर, चंद्र नगर, ज्ञानी बार्डर, भोपुरा आदि सीमाओं से होकर गुजरना पड़ रहा है। जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन की वजह से रविवार को खोड़ा में इतवार पुश्ता पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे यहां दिनभर जाम लगा रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालक धूप से भी परेशान हुए। वहीं, वाहनों के हार्न और धुएं से आसपास के दुकानदार और निवासी परेशान रहे। यातायात पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यूपी गेट पर चल रहे धरना-प्रदर्शन की वजह से समस्या हुई।

chat bot
आपका साथी