गौड़ ग्रीन एवेन्यू और खोड़ा-दिल्ली सीमा पर लगा जाम

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने के कारण बृहस्पतिवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:58 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:58 PM (IST)
गौड़ ग्रीन एवेन्यू और खोड़ा-दिल्ली सीमा पर लगा जाम
गौड़ ग्रीन एवेन्यू और खोड़ा-दिल्ली सीमा पर लगा जाम

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने के कारण बृहस्पतिवार को वाहन चालक यूपी गेट होकर दिल्ली से आवाजाही नहीं कर सके। उन्हें अन्य सीमाओं का सहारा लेना पड़ा। वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण गौड़ ग्रीन एवेन्यू चौक इंदिरापुरम और खोड़ा-दिल्ली सीमा पर जाम लगा। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत हुई।

यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना चल रहा है। इसकी वजह से वाहन चालक यूपी गेट होकर दिल्ली से आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। जगह-जगह से रूट डायवर्जन किया गया है। वाहनों को भोपुरा, डीएलएफ, ज्ञानी बार्डर, सीमापुरी, चंद्र नगर, महाराजपुर, ईडीएम माल, खोड़ा सीमा से गुजारा जा रहा है। इसकी वजह से इन सीमाओं पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। सबसे ज्यादा समस्या खोड़ा, ईडीएम व महाराजपुर सीमा पर रहता है। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे खोड़ा-दिल्ली सीमा पर वाहन का दबाव अधिक होने से जाम लगा। सुबह 11 बजते-बजते वाहनों की कतार खोड़ा पुश्ता रोड होते-होते गौड़ ग्रीन एवेन्यू इंदिरापुरम तक पहुंच गया। वहीं, दूसरी लेन पर वाहनों का कतार इतवार पुश्ता के पास तक रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

खाली जगह से गुजरे लोग, हादसे की संभावना: यूपी गेट के संपर्क मार्ग के बगल में खाली जगह है। उसमें झाड़ियां उगी हैं। संपर्क मार्ग बंद है। बृहस्पतिवार को तमाम दोपहिया वाहन चालक खाली जगह से होकर निकलते हुए देखे गए। झाड़ियों और गड्ढों की वजह से दुर्घटना होने की संभावना बनी। यातायात पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि यूपी गेट पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के कारण रूट डायवर्जन किया गया है। लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी