कृषि अध्यादेशों के विरोध में लगाया जाम

संवाद सहयोगी साहिबाबाद भारतीय किसान यूनियन अंबावता भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत और से

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 08:32 PM (IST)
कृषि अध्यादेशों के विरोध में लगाया जाम
कृषि अध्यादेशों के विरोध में लगाया जाम

संवाद सहयोगी, साहिबाबाद : भारतीय किसान यूनियन अंबावता, भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीआइटीयू) गाजियाबाद ने शुक्रवार को किसान अध्यादेशों के विरोध में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों के जगह-जगह प्रदर्शन करने से वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ा। भोपुरा पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

सुबह करीब 11 बजे भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए भोपुरा तिराहे पर पहुंचे। उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए भोपुरा तिराहे पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें सड़क किनारे हटने को कहा। लेकिन वह सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते रहे। करीब 20 मिनट हुए प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम की स्थित उत्पन्न हो गई। इससे सड़क के दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने किसानों को हटवाया, इसके बाद लोगों को राहत मिली। करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे।

किसानों के हित में अध्यादेश नहीं किए जारी: यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में अध्यादेश जारी नहीं किए हैं। जब तक सरकार अध्यादेश वापस नहीं लेगी, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। दो अक्टूबर को यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावता के आह्वान पर राजघाट में महापंचायत की जाएगी। वहीं प्रवीण शर्मा, अमित कसाना, जितेंद्र कसाना, योगेश हसनपुरिया, राजकुमार गौड़, जीतपाल कश्यप आदि मौजूद रहे। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन: भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष लीलू त्यागी समर्थकों के साथ दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित खन्ना नगर कट पर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान अध्यादेश वापस लेने की मांग की। उनका आरोप है कि सरकार जिस अध्यादेश को किसान के लिए एक देश एक बाजार के रूप में कृषि सुधार की दिशा में बड़ा कदम बता रही है। उसमें किसानों का अहित छुपा है। उन्होंने विरोध कर दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बैठकर नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर मौके पर उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। औद्योगिक क्षेत्र में किया प्रदर्शन: सीआइटीयू गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं ने किसान अध्यादेश के खिलाफ साहिबाबाद साइट-चार औद्योगिक क्षेत्र में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा का कहना है कि वह किसान संगठन द्वारा किए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन का समर्थन करते हैं। इस दौरान बीकेएस चैहान, जीएस तिवारी, मुन्नाराम, अनिल, महेश सिंह, जय कुमार, दिनेश उपाध्यक्ष, रविद्र कुमार, देवीदीन, कमलेश्वरी पंडित, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी