जागरण विमर्श ने दिखाई जिले के विकास की राह

अवनीश मिश्र साहिबाबाद दैनिक जागरण की ओर से बुधवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में यूपी एनसीआर आशाएं और चुनौतियां विषय पर आयोजित जागरण विमर्श में जिले के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से जिले के विकास को लेकर जमकर चर्चा की। उससे विकास की राह की दिखी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:47 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:47 PM (IST)
जागरण विमर्श ने दिखाई जिले के विकास की राह
जागरण विमर्श ने दिखाई जिले के विकास की राह

अवनीश मिश्र, साहिबाबाद : दैनिक जागरण की ओर से बुधवार को इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ग्रेटर नोएडा में 'यूपी एनसीआर : आशाएं और चुनौतियां' विषय पर आयोजित जागरण विमर्श में जिले के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से जिले के विकास को लेकर जमकर चर्चा की। उससे विकास की राह की दिखी। उद्यमियों को मिलेगी सहूलियत : गाजियाबाद के उद्यमियों ने इंडस्ट्री, रोजगार व कारोबारी सहूलियत सत्र में केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग महेंद्र नाथ पांडेय से उद्योग-धंधों के विकास के बारे में सवाल किए। उन्होंने उनके उत्तर दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार उद्यमियों के हित में काम कर रही है। उद्योग-धंधों के विकास के लिए लाभकारी योजनाएं बनाई गई हैं। गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों को और विकसित किया जाएगा। सड़क व पानी की बेहतर सुविधा दी जाएगी। उद्यमियों को हर तरह की सहूलियत मिलेगी। यहां से पहुंचे उद्यमियों ने कहा कि इससे उद्योग-धंधों का विकास होगा। उद्योग-धंधे बढ़ेंगे तो रोजगार का भी सृजन होगा।

आयुक्त प्रणाली से गिरेगा अपराध का ग्राफ : जिले में अपराध कम नहीं हो रहा है। हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। सड़क पर चलते वक्त लोग मोबाइल पर बात करने से भी डरते हैं। महिलाएं गहने पहनकर निकलने में डरती हैं। इन सभी अपराधों को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विक्रम सिंह ने कहा कि आयुक्त प्रणाली लागू होने से कानून व्यवस्था में काफी सुधार दिखा है। अपराधों पर अंकुश लगा है। गाजियाबाद में आयुक्त प्रणाली लागू होने की बात भी चल रही है। ऐसा होने पर जिले में अपराध पर अंकुश लगने की पूरी संभावना बनेगी।

बिल्डर-आरडब्ल्यूए की समस्या से राहत : गाजियाबाद में फ्लैट के नाम पर ठगी समेत बिल्डरों व आरडब्ल्यूए का काफी विवाद चल रहा है। कई मामले न्यायालय तक पहुंच गए हैं। रेरा के चेयरमैन राजीव कुमार व पूर्व चेयरमैन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रभात कुमार ने इस समस्या पर पूछे गए सवालों का जवाब दिया। लोगों को बताया कि बिल्डर द्वारा मानचित्र बदलने, समय पर कब्जा नहीं देने आदि समस्याओं के निस्तारण के लिए रेरा में शिकायत करें। संबंधित प्राधिकरण या अधिकारी से शिकायत करें। समस्या का समाधान जरूर होगा।

शिक्षा क्षेत्र में होगा विकास : गाजियाबाद शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यहां नामी प्राथमिक और उच्च शैक्षणिक संस्थान हैं। यहां दूर-दूराज से भी विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने आते हैं। कोरोनाकाल में स्कूल-कालेज और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। संयुक्त सचिव शिक्षा केंद्र सरकार संतोष यादव ने आगामी योजनाओं से अवगत कराया। जल्द ही शिक्षा व्यवस्था सही ढर्रे पर आने का आश्वासन मिलने से लोग उत्साहित दिखे।

chat bot
आपका साथी