पत्‍‌नी से छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर पीटा

बचाने आई उनकी मां के साथ भी मारपीट की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:02 PM (IST)
पत्‍‌नी से छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर पीटा
पत्‍‌नी से छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर पीटा

जासं, गाजियाबाद : पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी दी। घटना में पीड़ित घायल हो गया। पीड़ित ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विजय नगर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी पत्नी घर के सामने से सब्जी खरीद रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई उनकी मां के साथ भी मारपीट की। पुलिस का कहना है कि अंकित, अतरसिंह, सुमित समेत कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी