त्योहार के मौसम में चलाया जाएगा सघन चेकिग अभियान :अमित कुमार

संवाद सहयोगी मुरादनगरत्योहार के मौसम में असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आने वा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:43 PM (IST)
त्योहार के मौसम में चलाया जाएगा सघन चेकिग अभियान :अमित कुमार
त्योहार के मौसम में चलाया जाएगा सघन चेकिग अभियान :अमित कुमार

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

त्योहार के मौसम में असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आने वाले दिनों में क्षेत्र में सघन चेकिग अभियान चलाएगी। दिन ढलने के बाद सड़कों पर अकारण घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि बीते दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं के खुलासे में एक बात समान रूप से देखने में आई है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने से पूर्व बाइक द्वारा क्षेत्र की रेकी करके अपने भाग निकलने के रास्ते आदि को देख लेते हैं। इसलिए त्योहार के दिनों में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा आने वाले दिनों में सघन चेकिग अभियान चलाया जाएगा। दिन ढलने के बाद कालोनियों में बाइक पर सवार होकर अकारण भटकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी