सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल

संवाद सहयोगीमुरादनगर थाना में रावली रोड पर हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 06:57 PM (IST)
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल

संवाद सहयोगी,मुरादनगर : थाना में रावली रोड पर हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घायल महिला की हालत गंभीर बनी है। मेरठ के कंकरखेड़ा में विनय भारद्वाज अपने परिवार संग रहते हैं। मंगलवार दोपहर वे अपनी पत्नी के साथ बाइक से मुरादनगर क्षेत्र के सुराना गांव अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। रास्ते में रावली गांव के निकट विनय की बाइक सामने से आते एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टकरा गई। इससे विनय व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

chat bot
आपका साथी