व्यापारी और उद्योगपतियों से मिलेगी गाजियाबाद में नई पहचान: अरविद कुमार शर्मा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं फोटो एसबीडी 16 जासं गाजियाबाद मोहन नग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:18 PM (IST)
व्यापारी और उद्योगपतियों से मिलेगी गाजियाबाद में नई पहचान: अरविद कुमार शर्मा
व्यापारी और उद्योगपतियों से मिलेगी गाजियाबाद में नई पहचान: अरविद कुमार शर्मा

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

फोटो : एसबीडी 16

जासं, गाजियाबाद : मोहन नगर स्थित आइटीएस में रविवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व आइएएस अरविद कुमार शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि गाजियाबाद सबसे बड़ी उद्योग नगरों में से एक है। ऐसे में उद्योगपतियों और व्यापारियों की मेहनत से जिले को नई पहचान मिलेगी। भाजपा स्थानीय पदाधिकारी, विधायक, राष्ट्रीय व्यापार मंडल और सामाजिक संस्था के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

अरविद कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचाने में व्यापारियों की अहम भूमिका रही है। उनका लक्ष्य उद्योगपतियों को व्यापारी वर्ग की मेहनत को नई पहचान दिलाना है। प्रदेश में शत प्रतिशत कोरोना रोधी टीकाकरण कराना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने समस्याओं से जूझ रहे व्यापारियों की परेशानियों का विवरण उपाध्यक्ष को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज, प्रदीप चौधरी, अशोक नागर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। महापौर आशा शर्मा, अध्यक्ष दिनेश सिघल, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिसौदिया, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य सत्येंद्र त्यागी मौजूद रहे।

उधर, अलावा मोहन नगर स्थित कृष्णा गार्डन में भी पूर्वांचल समाज के लोगों ने प्रदेश उपाध्यक्ष अरविद कुमार शर्मा फूल-माला से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद विभा देवी, सुरेंद्र भारती, डॉ. राम ध्यान, एसके झा, कन्हैया गिरी, एके ठाकुर, राजा राम मोरया, मिटू सिंह, मदन राय, आलोक पांडेय, दीपक पांडेय, पुष्पा झा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी