वसुंधरा में चला नगर निगम का बुलडोजर

नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को वसुंधरा जोन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 09:00 PM (IST)
वसुंधरा में चला नगर निगम का बुलडोजर
वसुंधरा में चला नगर निगम का बुलडोजर

जासं, साहिबाबाद : नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को वसुंधरा जोन में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।

जोनल प्रभारी सुनील राय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे परशुराम चौक से अभियान शुरू हुआ। नगर निगम की टीम ने बुद्धचौक तक सड़क की दोनों पटरी से अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे रखे खोखे, रेहड़ी - पटरी आदि को तोड़ दिया। सुनील राय ने लोगों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं लोगों ने बताया कि नगर निगम की टीम के जाते ही दोबारा से अतिक्रमणकारियों ने सड़कों के किनारे कब्जा जमा लिया।

chat bot
आपका साथी