एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती की भाभी को मारी गोली, मौत

संवाद सहयोगी मोदीनगर एकतरफा प्यार में गुरुवार सुबह एक सिरफिरे ने युवती की भाभी को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वह शादी करने के लिए जबरन युवती को अपने साथ ले जा रहा था। घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर की है। घटना के बाद से आरोपित फरार है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 07:11 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 07:11 PM (IST)
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती की भाभी को मारी गोली, मौत
एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती की भाभी को मारी गोली, मौत

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : एकतरफा प्यार में गुरुवार सुबह एक सिरफिरे ने युवती की भाभी को तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वह शादी करने के लिए जबरन युवती को अपने साथ ले जा रहा था। घटना निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर की है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। मामले में मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज हो गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

मोदीनगर निवासी पवित्रा की शादी कुछ साल पहले निवाड़ी के शेरपुर गांव के अंकित से हुई थी। उनकी ननद नेहा को पड़ोसी युवक रोहित पिछले कई साल से तंग कर रहा था। इस बीच नेहा की शादी एक युवक से तय हो गई। 18 जुलाई को ही उसकी शादी होनी है। इसकी भनक जब रोहित को हुई तो वह भड़क गया। ऐसे में गुरुवार सुबह वह पीछे के रास्ते से नेहा के घर में घुसा व तमंचे के बल पर उनका अपहरण कर साथ ले जाने लगा। ये देख भाभी ने विरोध किया। वह जैसे ही नेहा का हाथ पकड़कर वापस ले जाने लगी, आरोपित ने तमंचे से गोली मार दी।

गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही मौत हो गई। शोर पर लोगों को जुटता देख आरोपित हवाई फायर करते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात डॉ.इरज राजा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लगता है। मृतका के पति अंकित की तहरीर पर आरोपित रोहित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश चल रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी