मशीनों से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेपरवाह

ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के हरमपुर गांव में दिन रात मशीनों से यमुना के बीच अवैध खनन चल रहा है। आरोप है कि जानकारी के बावजूद अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। जिसके चलते यातायात सुरक्षा सप्ताह के दौरान भी रोड पर चल रहे ओवरलोड वाहन चेक नहीं किए जा रहे। अधिकारियों की ढील से अवैध खनन माफियाओं के हौंसले बुलंद हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:28 PM (IST)
मशीनों से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेपरवाह
मशीनों से हो रहा अवैध खनन, प्रशासन बेपरवाह

संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के हरमपुर गांव में दिन रात मशीनों से यमुना के बीच अवैध खनन चल रहा है। आरोप है कि जानकारी के बावजूद प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं रोड पर ओवरलोड वाहन चेक नहीं किए जा रहे। इस कारण अवैध खनन माफियों के हौंसले बुलंद हैं।

करीब एक माह से ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके के हरमपुर गांव के पास यमुना में खनन किया जा रहा है। गौरतलब है कि खनन कारोबारियों द्वारा यमुना नदी में मशीनों से खनन किया जा रहा है। शिकायत कई समाजसेवी संस्थाओं और लोगों ने अधिकारियों से की है। इसके बावजूद अधिकारियों ने यमुना नदी का निरीक्षण करने तक की जहमत नहीं उठाई है। अधिकारियों की इस लापरवाही से अवैध रूप से खनन कर रहे लोगों के हौसले बुलंद हैं। उपजिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि हरमपुर गांव में खनन की अनुमति दी गई है। अगर अवैध खनन हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोड वाहनों की नहीं हो रही चे¨कग: स्थानीय पुलिस द्वारा कुछ समय पूर्व ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके में चे¨कग के दौरान बिना दस्तावेज बालू ले जा रहे एक ट्रेक्टर ट्रॉली को सीज किया था। अब यातायात सुरक्षा सप्ताह होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ द्वारा वाहनों को चेक नहीं किया जा रहा। बालू से भरे ट्रेक्टर ट्रॉली, डंपर आदि वाहनों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

chat bot
आपका साथी