जल्द से जल्द हो समस्याओं का समाधान: आइजी

फोटो 24 एसबीडी 19 21 संवाद सहयोगी लोनी समाधान दिवस पर शनिवार को मेरठ रेंज आइजी प्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 08:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 08:43 PM (IST)
जल्द से जल्द हो समस्याओं का समाधान: आइजी
जल्द से जल्द हो समस्याओं का समाधान: आइजी

फोटो 24 एसबीडी 19 , 21

संवाद सहयोगी, लोनी : समाधान दिवस पर शनिवार को मेरठ रेंज आइजी प्रवीण कुमार ने ट्रानिका सिटी थाने में लोगों की समस्याएं सुनी। उनके समक्ष भूमि विवाद से संबंधित चार शिकायतें आई। जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। आइजी ने शेष शिकायतों का निस्तारण जल्द करने के निर्देश राजस्व और पुलिस को दिए।

समाधान दिवस पर क्षेत्र के तीनों थानों पर समाधान दिवस आयोजित किया गया। करीब डेढ़ बजे आइजी प्रवीण कुमार ट्रानिका सिटी थाने में लोगों की शिकायतें सुनने पहुंचे। करीब एक घंटे के दौरान उनके समक्ष भूमि विवाद की चार शिकायतें आईं। इनमें से दो शिकायत का निस्तारण मौके पर हो सका। उन्होंने शेष शिकायतों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ग्रामीण डा. ईरज राजा, उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला, थाना प्रभारी संदीप कुमार समेत राजस्व टीम मौजूद रही। वहीं, दूसरी ओर लोनी कोतवाली में एक और थाना लोनी बार्डर में आठ शिकायतें आईं। थाना लोनी बार्डर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आठ में छह शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया है। शेष शिकायतों का निस्तारण जल्द कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी