तीन तलाक नहीं दे सका तो पत्नी को छोड़कर भाग गया पति

जासं गाजियाबाद कानून के डर से पति तीन तलाक नहीं दे सका तो वह पत्नी को किराये के मकान मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:57 PM (IST)
तीन तलाक नहीं दे सका तो पत्नी को छोड़कर भाग गया पति
तीन तलाक नहीं दे सका तो पत्नी को छोड़कर भाग गया पति

जासं गाजियाबाद: कानून के डर से पति तीन तलाक नहीं दे सका तो वह पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर भाग गया। पहले पति द्वारा तीन तलाक देने के बाद महिला ने दूसरा निकाह किया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर पीड़िता ने पुलिस पर कमजोर धारा में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने में पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की।

मोरटा निवासी महिला का निकाह मेरठ निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ही महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पति की मौत के बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला का निकाह दिल्ली के आजादपुर निवासी व्यक्ति के साथ कर दिया गया। पति ने 15 दिन बाद ही उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने एक कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। नूर नगर सिहानी निवासी युवक भी यहां काम करता था। आरोप है कि युवक ने महिला से निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मगर युवक के स्वजन ने निकाह कराने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। तत्कालीन एसएचओ ने लोहिया नगर मस्जिद के इमाम को बुलवाकर दोनों का निकाह करा दिया था। दोनों मोहन नगर में किराये के मकान में रहने लगे। पीड़िता ने बताया कि निकाह के बाद पति ने कई बार तीन तलाक देने की कोशिश की, मगर वह कानून का हवाला देकर रुक जाता था।

------------------------

पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज नहीं हो सकता है। आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

- कृष्ण गोपाल शर्मा, एसएचओ

chat bot
आपका साथी