मकान में लगी आग हजारों का माल जलकर राख

संवाद सहयोगी लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की गोल्डन सिटी कालोनी स्थित मकान में शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:06 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:06 PM (IST)
मकान में लगी आग हजारों का माल जलकर राख
मकान में लगी आग हजारों का माल जलकर राख

संवाद सहयोगी, लोनी : ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की गोल्डन सिटी कालोनी स्थित मकान में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग में घर का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने पड़ोसी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गोल्डन सिटी कालोनी में मुकेश शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी सोनी और दो बेटे हैं। वह दिल्ली में बढ़ई का काम करते हैं। शुक्रवार रात वह परिवार के साथ कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल गए थे। रात के समय परिवार वहीं रूक गया। शनिवार सुबह करीब छह बजे वह घर पहुंचे तो मकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। सामान में आग सुलग रही थी। उन्होंने लोगों की मदद से सबमर्सिबल चलवाकर पानी डाला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को उन्होंने पड़ोसी पर आग लगाने का शक जताते हुए तहरीर दी। उन्होंने बताया कि घर में 50 हजार रुपये, सोने चांदी की ज्वैलरी और घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। घटना में उनका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी