थाना-चौकी के पास चल रहे हुक्काबार, नहीं लग रहा अंकुश

अवनीश मिश्र साहिबाबाद ट्रांस हिडन में पुलिस की नाक के नीचे हुक्काबार चल रहे हैं। उनमे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 09:22 PM (IST)
थाना-चौकी के पास चल रहे हुक्काबार, नहीं लग रहा अंकुश
थाना-चौकी के पास चल रहे हुक्काबार, नहीं लग रहा अंकुश

अवनीश मिश्र, साहिबाबाद : ट्रांस हिडन में पुलिस की नाक के नीचे हुक्काबार चल रहे हैं। उनमें किशोरों-युवाओं को नशा परोसा जा रहा है। स्थानीय पुलिस इसे नजरअंदाज कर रही है। नतीजा यह है कि नशा परोसने वालों पर अंकुश नहीं लग रहा है।

इंदिरापुरम की प्रह्लादगढ़ी पुलिस चौकी और अटल चौक चेक पोस्ट के बीच में वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित है। बावजूद इसके यहां मुख्य बाजार में हुक्काबार चलता है। हर उम्र के लोग खासकर किशोरों और युवाओं को नशा परोसा जाता है। हुक्काबार के आसपास कई निजी बैंक, सराफा बाजार भी हैं। इस कारण यहां पुलिस की गश्त का दावा किया जाता है। इन सबके बीच यहां पर हुक्काबार चल रहा है और पुलिस को इसकी भनक नहीं लग रही है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है।

--------

हुक्काबार के लिए बदनाम है कौशांबी : कौशांबी थाना क्षेत्र हुक्काबार के लिए बदनाम है। लोगों की मानें तो यहां थाना के पास स्थित एंजल माल और वैशाली में कई हुक्काबार चल रहे हैं। यहां दिल्ली और नोएडा के किशोर-किशोरियां, युवक और युवतियां आती हैं। सुबह से रात तक यहां नशेबाजी होती है। इसके आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हैं।

---------

पुलिस की आरोप : स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस थाना और चौकी के आसपास नशे का कारोबार हो रहा है। इसकी शिकायत भी की जा रही है। बावजूद इसके इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसा पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है।

---------

कौशांबी थाना क्षेत्र में चल रहे हुक्काबार पर हाल में ही कार्रवाई की गई है। सतत निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में अवैध कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

- अभय कुमार मिश्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी, इंदिरापुरम

chat bot
आपका साथी