कौशांबी थाने के पास हुक्काबार संचालक को मारी गोली

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कौशांबी थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित एंजल मेगा माल के सामन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 07:42 PM (IST)
कौशांबी थाने के पास हुक्काबार संचालक को मारी गोली
कौशांबी थाने के पास हुक्काबार संचालक को मारी गोली

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : कौशांबी थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित एंजल मेगा माल के सामने तीन साथियों ने हुक्काबार संचालक को गोली मार दी। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला मित्र के विवाद में वारदात हुई है। दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि हुक्काबार संचालन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शाहदरा दिल्ली का सोबी मलिक एंजल मेगा माल में लिकर हाउस कैफे की आड़ में हुक्काबार चलाता है। सोमवार की रात करीब एक बजे वह अपने साथियों के साथ माल के सामने खड़ा था। इस दौरान एक महिला को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। मुरादनगर के सिकंदर और मेरठ के भूरा से काफी बहस हुई। भूरा ने पिस्टल से सोबी की पीठ में गोली मार दी। दोनों मौके से फरार हो गए। सोबी को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह खतरे से बाहर है। उसकी तहरीर पर भूरा, सिकंदर और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। बुधवार को पुलिस ने भूरा और सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद हुई। हुक्काबार का विवाद आ रहा सामने : पुलिस के अनुसार सोबी मलिक और आरोपित सिकंदर पुराने मित्र हैं। सोबी की महिला मित्र से सिकंदर का भी संबंध हो गया। उसकी मदद से वह सिकंदर पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की फिराक में था। इसकी भनक लगने पर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं, चर्चा है कि सोबी और सिकंदर में हुक्काबार संचालन को लेकर विवाद शुरू हुआ था। यह घटना उसी विवाद का नतीजा है। पुलिस की छापेमारी में हुआ था राजफाश : कौशांबी पुलिस ने 18 नवंबर को एंजल मेगा माल स्थित लिकर हाउस कैफे में छापेमारी करके हुक्काबार का भंडाफोड़ किया था। मौके से तीन कर्मचारी आकाश मिश्र, आकाश और शिवाय को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया था कि विवेक दीक्षित और सोबी मलिक कैफे की आड़ में हुक्काबार चलवा रहे हैं। दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक की पूछताछ में महिला से विवाद में वारदात होने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।

- सचिन मलिक, प्रभारी, कौशांबी थाना।

chat bot
आपका साथी