धर्मसभा को सफल बनाने के लिए जुटे ¨हदूवादी संगठन

धर्मसभा को सफल बनाने के लिए जुटे ¨हदूवादी संगठनधर्मसभा को सफल बनाने के लिए जुटे ¨हदूवादी संगठनधर्मसभा को सफल बनाने के लिए जुटे ¨हदूवादी संगठनधर्मसभा को सफल बनाने के लिए जुटे ¨हदूवादी संगठन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:06 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:06 PM (IST)
धर्मसभा को सफल बनाने के लिए जुटे ¨हदूवादी संगठन
धर्मसभा को सफल बनाने के लिए जुटे ¨हदूवादी संगठन

जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : राम मंदिर के निर्माण को लेकर ¨हदूवादी संगठनों ने अपने स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को इंदिरापुरम के सत्यम फार्म हाउस और साहिबाबाद के राजेंद्र सेक्टर-3 स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व ¨हदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, सेवा भारती, संस्कार भारती और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में अनुशासन को ध्यान में रखते हुए 9 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली धर्मसभा की तैयारियों पर चर्चा की गई।

विश्व ¨हदू परिषद की अगुवाई में हो रहे धर्मसभा में ट्रांस ¨हडन से लगभग 55 हजार स्वयं सेवक व ¨हदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे। संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य आनंद कुमार ने कहा है कि आरएसएस चाहता है कि राम जन्म भूमि विवाद का समाधान संवैधानिक प्रक्रिया के तहत ही हो। करोड़ों ¨हदुओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाए। उन्होंने ¨हदू समाज से संगठित होकर राम मंदिर के निर्माण हेतु आगे आने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गाजियाबाद विभाग संघचालक रवि प्रकाश ने स्पष्ट किया कि संघ किसी भी प्रकार से सरकार पर दबाव बनाने या गलत तरीके से राम मंदिर के निर्माण की मांग नहीं कर रहा है। वह सर्वसहमति व कानूनी राय के अनुसार ही इसका निर्माण चाहते हैं। इंदिरापुरम में हुई बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार रखे। वहीं, राजेंद्र नगर में हुई बैठक के दौरान महानगर कार्यवाहक देवेंद्र प्रताप, महानगर संचालक मक्खन लाल, पार्षद तेजपाल ¨सह राणा, विधायक सुनील शर्मा भाजपा अध्यक्ष मान¨सह गोस्वामी, आकाश और संजीव शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी