हिदू युवा वाहिनी ने चलाया पौधारोपण अभियान

संवाद सहयोगी मुरादनगरहिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पौधारोपण अभिया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 08:40 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:40 PM (IST)
हिदू युवा वाहिनी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिदू युवा वाहिनी ने चलाया पौधारोपण अभियान

संवाद सहयोगी, मुरादनगर:

हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। वाहिनी के बरेली मंडल के अध्यक्ष के आगमन पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने दर्जन भर से अधिक स्थानों पर छायादार पेड़ों के पौधे लगाए।

वाहिनी के तय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को बरेली के मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह अपनी टीम के साथ मुरादनगर आए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के आह्वान पर हिदू युवा वाहिनी प्रदेश भर में ग्यारह करोड़ पौधे लगाने का अभियान चला रही है। इसके लिए प्रत्येक नगरीय इकाई को ग्यारह सौ पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

विवेक सिंह ने पौध लगाकर मुरादनगर क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मंडल प्रभारी के निर्देशन में पहले ही दिन लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। इस प्रकार के अभियान आने वाले दिनों में भी चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान पूर्व नगर प्रभारी राजेंद्र चैधरी, नितिन गोयल, हरीश कुमार, विकास त्यागी व अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी