अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

जासं गाजियाबाद जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज बारिश होने की वजह से तापमान में

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:35 PM (IST)
अगले दो दिन भारी बारिश के आसार,  अलर्ट जारी
अगले दो दिन भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

जासं, गाजियाबाद : जिले में बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। बारिश की वजह से जिलाधिकारी ने जिले में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सुबह से शाम करीब छह बजे तक रुक रुककर बारिश होती रही। शहरवासियों को गर्मी से तो राहत मिली, लेकिन जलभराव की वजह से काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। हवा दस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम में आद्रता 87 फीसद दर्ज की गई। कृषि विज्ञानी डा. डीके सचान का कहना है कि शुक्रवार को भी बारिश होने के साथ तापमान में भी गिरावट रहेगी। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

---

भारी वर्षा के लिए डीएम ने जारी किए निर्देश

भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बिजली के खंभे के आसपास भरे पानी से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने सलाह दी है कि विद्युत यंत्रों ट्रांसफार्मर, खंभे को स्थिर करने के लिए लगाए गए तारों को न छुएं। विद्युत का तार टूट गया है या लटक गया है तो बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9193320115 पर काल करें। सड़क पर पानी भरा है तो उसमें जाने से बचे और सतर्कता से निकलें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। जलभराव गंदगी, जीर्ण भवन के गिरने की स्थिति होने पर नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर 8178016890 पर कॉल करें। विद्युत ब्रेकडाउन के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल करें। अन्य किसी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 0120-2829040 और 9910426374, 8826797248 पर समस्या दर्ज कराएं। समस्या दर्ज कराने के बाद धैर्य पूर्वक प्रतीक्षा करें।

---

दो दिन रहेगी बच्चों की छुट्टी जिले में कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं की 17 से 18 सितंबर तक छुट्टी रहेगी। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए दो दिन छुट्टी की गई है। लेकिन इन तिथियों में होने वाली परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी