पुरुषों पर भारी कोरोना

मदन पांचाल गाजियाबाद पहली बार महिलाओं के सापेक्ष पुरुषों पर कोरोना भारी पड़ रहा है। स्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Thu, 29 Apr 2021 07:31 PM (IST)
पुरुषों पर भारी कोरोना
पुरुषों पर भारी कोरोना

मदन पांचाल, गाजियाबाद : पहली बार महिलाओं के सापेक्ष पुरुषों पर कोरोना भारी पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2021 के बीच जिले में कुल 189 संक्रमितों की मौत हुईं हैं। इनमें 118 पुरुषों की मौत हुई है, जबकि 71 महिलाओं की मौत हुई है। अकेले अप्रैल महीने में अब तक कुल 87 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। इनमें 54 पुरुष और 33 महिलाओं की मौत हुई है। चिकित्सकों का दावा है कि महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता पुरुषों के मुकाबले बेहतर होती है।

------

चार हजार में से डेढ़ हजार महिलाओं ने दी कोरोना को मात

अप्रैल महीने में अब तक संक्रमित हुए कुल 11,071 लोगों में महिलाओं की संख्या पांच हजार है। इनमें से 2251 महिलाओं ने होमआइसोलेशन में रहकर कोरोना को हराया है। स्वस्थ होने वाली महिलाओं में 534 की उम्र पचास से 90 वर्ष के बीच है।

-----

65 संक्रमित महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म

मार्च 2020 से लेकर अब तक जिले की 65 संक्रमित महिलाओं की डिलीवरी हुई है। डिलीवरी के बाद मां और बच्चे स्वस्थ हैं। एक भी बच्चा संक्रमित नहीं हुआ है। सभी महिलाओं ने बच्चों की देखभाल के साथ कोरोना को हराया है।

-----

महिलाएं घर से बाहर कम निकलती है। अधिकांश महिलाएं गृहणी के तौर पर काम करती है। महिलाओं के शरीर में पाए जाने वाले हार्मोंस शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को हर समय मजबूत रखते हैं। महिला जन्म से ही शारीरिक रूप से पुरुषों के सापेक्ष अधिक सहनशील होती है। महिलाओं की मृत्यु भी पुरुषों के सापेक्ष कम हो रही है। फिर भी महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी होगी।

-डा. रेखा चौबे, अनुसंधान विज्ञानी एम्स

chat bot
आपका साथी