कोरोना के चलते भोजपुर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल की मौत

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल राजकुमार की बृहस्पतिवार दोपहर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:08 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:08 PM (IST)
कोरोना के चलते भोजपुर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल की मौत
कोरोना के चलते भोजपुर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल की मौत

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भोजपुर थाने में तैनात हेडकांस्टेबल राजकुमार की बृहस्पतिवार दोपहर कोरोना से मौत हो गई। 13 सितंबर को उनमें कोरोना की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद से ही उनका उपचार मेरठ के अस्पताल में चल रहा था। हेडकांस्टेबलकी मौत की सूचना के बाद से ही पूरे थाने में शौक का माहौल है।

 मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव दधेडू निवासी 52 वर्षीय राजकुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में हेडकांस्टेबल थे। वर्ष 1988 में वे यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिग भोजपुर थाने में थी। हाल में मोदीनगर की सीकरी रोड स्थित नंदनगरी कॉलोनी में वे माता-पिता, पत्नी, दो बेटे व एक बेटी के साथ रहते थे। यहीं से रोजाना भोजपुर थाने आना जाना होता था। 13 सितबर को भोजपुर थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच हुई थी, जिसमें राजकुमार की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वे होम क्वारंटाइन हो गए थे। वहीं उनका उपचार चल रहा था। लेकिन, अगले ही दिन से उनकी तबियत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, हालत में सुधार न होने के चलते उन्हें 16 सितंबर को मेरठ के कैलाशी अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां भी उनकी हालत स्थित बनी हुई थी। उपचार के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और बृहस्पतिवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। थाने में भी शोक की लहर दौड़ गई। एसएचओ भोजपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि राजकुमार का स्वभाव काफी सरल था। हमेशा मुस्कुराते रहते थे। वहीं, एसएसआइ शकील अहमद ने बताया कि राजकुमार हंसमुख स्वभाव के थे। अपने बीच के एक साथी के जाने से दुखी हैं।

chat bot
आपका साथी