पांच सौ बीघा खेत में भरा हरनंदी का पानी, फसल खराब होने की संभावना

संवाद सहयोगी लोनी बारिश से बढ़े हरनंदी के जलस्तर ने सिरोरा सलेमपुर गांव के किसानों के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:34 PM (IST)
पांच सौ बीघा खेत में भरा हरनंदी का पानी, फसल खराब होने की संभावना
पांच सौ बीघा खेत में भरा हरनंदी का पानी, फसल खराब होने की संभावना

संवाद सहयोगी, लोनी : बारिश से बढ़े हरनंदी के जलस्तर ने सिरोरा सलेमपुर गांव के किसानों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। किसानों का आरोप है कि सेतु निगम द्वारा बनाए गए बांध से हरनंदी का पानी करीब पांच सौ बीघा से अधिक खेतों में भर गया है। किसानों ने फसल खराब होने की आशंका जताते हुए मदद की गुहार लगाई है।

सिरोरा सलेमपुर के गांव के लोगों ने बताया कि सलेमपुर लोनी और मथुरापुर मुरादनगर के बीच हरनंदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल बनाने के लिए सेतु निगम ने सिरोरा सलेमपुर गांव के पास हरनंदी के पानी को बांध लगाकर रोक दिया है। बांध के कारण महज तीस प्रतिशत पानी आगे जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से आई तेज बारिश के कारण शुक्रवार देर रात हरनंदी का पानी धान समेत अन्य फसल के खेतों में घुस गया। किसानों ने काफी नुकसान होने की बात कही है। किसानों ने उपजिलाधिकारी से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

---

किसानों ने फोन पर समस्या से अवगत कराया है। टीम भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा। साथ ही सेतु निगम अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

-उपजिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला

chat bot
आपका साथी