सरकार जनता पर कर रही अत्याचार: सचिन पायलट

जागरण संवाददाता साहिबाबाद राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 03:55 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 03:55 PM (IST)
सरकार जनता पर कर रही अत्याचार: सचिन पायलट
सरकार जनता पर कर रही अत्याचार: सचिन पायलट

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट बुधवार को यूपी गेट से सीतापुर के लिए रवाना हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका यूपी गेट पर स्वागत किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को इस तरह से हिरासत में रखना गलता है। सरकारी तानाशाही कर रही है और जनता इसका जवाब देगी।

सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट और प्रमोद कृष्णम यूपी गेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह लखीमपुर खीरी के पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जा रहे हैं। यह उनका मौलिक अधिकार है। ऐसे में सरकार को उन्हें नहीं रोकना चाहिए। प्रियंका गांधी को जिस तरह से जबरन हिरासत में रखा गया है वह सरकार का तानाशाही रवैया है। यूपी में सरकार ही जनता पर अत्याचार कर रही है। इसका जवाब जनता जल्द ही देगी। यूपी गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सचिन पायलट सीतापुर के लिए रवाना हो गया।

--------------

दिल्ली से आने वाले वाहनों को झेलना पड़ा जाम:

सचिन पायलट के स्वागत के दौरान दिल्ली से आने वाले वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। करीब साढ़े ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक यूपी गेट से गाजीपुर की ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिल्ली से गाजियाबाद आ रहे कार चालक सतेंद्र ने बताया कि नेताओं की वजह से जनता परेशान होती है। दूसरी पार्टियों पर आरोप लगाने वाले खुद भी जनता को परेशान करते हैं।

chat bot
आपका साथी