महिलाओं को सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता : विधायक

अधिकारियों कर्मचारियों ने महिलाओं का सम्मान करने और उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:02 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:02 PM (IST)
महिलाओं को सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता : विधायक
महिलाओं को सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता : विधायक

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली, लोनी बार्डर और ट्रानिका सिटी थाने में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रिबन काट कर किया। पुलिस के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों ने महिलाओं का सम्मान करने और उनके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर जल्द कार्रवाई करने की बात कही है।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी पुलिस अच्छा कार्य कर रही है। मिशन शक्ति के तहत खोली गई महिला हेल्प डेस्क से महिलाओं को सुरक्षा और सुविधा मिलेगी। उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। पहले लोनी का नाम लेकर लोग यहां के लोगों को हीन भावना से देखते थे, लेकिन पिछले दिनों हुए विकास से लोनी के लोगों का सम्मान अन्य स्थानों पर बढ़ा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा प्रदेश सरकार के लिए सदैव प्रमुखता पर रही है। पुलिस अधिकारियों को भी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी होते रहे हैं। इसी कड़ी में मिशन शक्ति के तहत प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। 24 घंटे महिला हेल्प डेस्क कार्य करेंगी। इस पर एक महिला कांस्टेबल तैनात की गई है। शिकायत कर्ता को शिकायत पर्ची और एक टोकन दिया जाएगा, जिससे वह अपनी शिकायत को ट्रेस कर सकें। उन्होंने आशा जताई कि महिला डेस्क से महिलाओं से जुडी समस्याओं का जल्द निस्तारण हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी