विशेष अभियान में 313 वाहनों से साढ़े चार करोड़ रुपये का माल जब्त

जागरण संवाददाता गाजियाबाद वाणिज्य कर विभाग ने नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया जिसमें 14

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:00 PM (IST)
विशेष अभियान में 313 वाहनों से साढ़े चार करोड़ रुपये का माल जब्त
विशेष अभियान में 313 वाहनों से साढ़े चार करोड़ रुपये का माल जब्त

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : वाणिज्य कर विभाग ने नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया, जिसमें 14 हजार से अधिक वाहन चेक किए गए। टैक्स चोरी कर माल ला रहे 313 वाहनों में लदा चार करोड़ 67 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया। वहीं, टैक्स चोरी कर लाए गए माल से सवा करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया।

वाणिज्य कर आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में टैक्स चोरी कर माल की आवाजाही करने वाले वाहनों की चेकिग के लिए नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें 14,437 वाहनों की चेकिग के साथ ही 13,617 ई-वे बिल की स्कैनिंग की। इनमें 313 वाहनों में चार करोड़ 67 लाख 90 हजार रुपये का टैक्स चोरी करके ले जाया जा रहा माल जब्त किया गया। वहीं, 11 करोड़ 29 लाख 70 हजार रुपये का राजस्व जमा कराया गया। उक्त जानकारी देते हुए अपर आयुक्त जोन द्वितीय यूएस दुबे ने बताया कि सूचना मिली कि बसों से भी टैक्स चोरी कर माल की आवाजाही हो रही है। चेकिग के दौरान रोडवेज की 15 अनुबंधित बसों से 16 लाख 54 हजार रुपये का माल जब्त कर पेनल्टी वसूली गई।

----------------

कार्रवाई --- जोन प्रथम -- जोन द्वितीय --- कुल

वाहन ---- 140 ---- 173 --- 313

जब्त माल मूल्य -- 661.80 लाख रुपये -- 467.90 लाख रुपये -- 1129.70 लाख रुपये

अर्थदंड --- 200.37 लाख रुपये -- 257.41 लाख रुपये --- 457.78 लाख रुपये

रोड चेकिग -- 7191 ---- 7246 --- 14437

ई-वे बिल स्कैन --- 6842 --- 6725 --- 13617

chat bot
आपका साथी