गो हत्या का आरोपित गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

संवाद सहयोगी लोनी कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी के पीछे मंगलवार रात लोगों ने एक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:23 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:23 PM (IST)
गो हत्या का आरोपित गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
गो हत्या का आरोपित गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

संवाद सहयोगी, लोनी : कोतवाली क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी के पीछे मंगलवार रात लोगों ने एक गोहत्या के आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चार गो हत्यारोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

रात करीब तीन बजे अशोक विहार कालोनी के लोगों ने कॉलोनी के पीछे गुलाब की खेती के पास चार युवकों को गाय के साथ देखकर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि चारों ने गाय की हत्या की है। तीन युवक मौके से फरार हो गए। जबकि आरोपित को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब एक कुंतल गाय का मांस, पशु वध के हथियार, रिक्शा और एक टैंपो बरामद किया। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी राहुल नागर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में हनीफ निवासी जमालपुरा को मौके से पकड़ा गया था। आरोपित ने अपने साथियों के नाम वसीम निवासी पावी सादकपुर और युनुस निवासी पूजा कॉलोनी बताए थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका एक साथी फिलहाल फरार है।

chat bot
आपका साथी