अब डलावघर से हर रोज उठेगा कूड़ा

जासं साहिबाबाद लोगों को जगह-जगह कूड़े के ढेर से होने वाली परेशानी से अब आजादी मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:43 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:43 PM (IST)
अब डलावघर से हर रोज उठेगा कूड़ा
अब डलावघर से हर रोज उठेगा कूड़ा

जासं, साहिबाबाद: लोगों को जगह-जगह कूड़े के ढेर से होने वाली परेशानी से अब आजादी मिलेगी। निजी व नगर निगम के सफाईकर्मी नगर निगम की ओर से तय किए गए डलावघर पर कूड़ा डालेंगे। इसके बाद डलावघर से नगर निगम की बड़ी गाड़ी से कूड़ा उठवा लिया जाएगा।

नगर निगम के जोनल सफाई अधिकारी दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि अभी तक सफाईकर्मी जगह-जगह कूड़ा डाल देते थे। अब डलावघर चिह्नित कर दिए गए हैं। झंड़ापुर, कड़कड़ मॉडल, डाबर तिराहा, प्रह्लादगढ़ी, वैशाली सेक्टर चार, चंद्र नगर और इंदिरापुरम थाने के पीछे सेक्टर सात वसुंधरा में डलावघर चिह्नित किया गया है। यहां पर सफाइकर्मी ठेली से कूड़ा लाकर डालेंगे इसके बाद नगर निगम की गाड़ी में जेसीबी से कूड़ा लोडकर शेखपुर मोरटा स्थित कूड़ा घर में ले जाया जाएगा। इससे अब जगह-जगह कूड़े का ढेर नहीं दिखाई देगा।

chat bot
आपका साथी