काढे़ के पैकेट का निश्शुल्क वितरण

संवाद सहयोगी मोदीनगर निष्काम सेवक जत्थे और खालसा हेल्प के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:57 PM (IST)
काढे़ के पैकेट का निश्शुल्क वितरण
काढे़ के पैकेट का निश्शुल्क वितरण

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : निष्काम सेवक जत्थे और खालसा हेल्प के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को विटामिन, अदरक, तुलसी से तैयार काढ़े के पैकेट का निश्शुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार प्रतीत सिंह व नायब तहसीलदार सदर अभिषेक शाही रहे। जत्थे के अध्यक्ष जसमीत सिंह ने बताया कि खालसा हेल्प के सदस्य कॉफी समय से काढ़े के पैकेट बनाकर अलग-अलग स्थानों पर वितरित कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी बहुत जरूरी है। यह काढ़ा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को ही बढ़ाने का काम करता है। वहीं, नायब तहसीलदार प्रतीत सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों का आभार जताया। कोरोना काल में भी जरूरतमंदों की सहायता करने के कार्य की उन्होंने सराहना की। खालसा हेल्प के प्रधान गुरप्रीत सिंह रम्मी ने कहा कि खालसा हेल्प पूरे देश में अपनी सेवाओं का विस्तार कर मानवता की सेवा करेगी। इस मौके पर अरविद सिंह, विनय चौहान, मंजीत सिंह, जसदीप सिंह,अंशुल भसीन, हिमांशु शर्मा, प्रमोद कुमार, जगमोहन सिंह, जितेंद्र सिंह,अनुप्रीत कौर, मोंटू छाबडा, अरूण सचदेवा, जगदिश्वर जग्गी, इन्द्र खुराना,कपिल सूरी, महेंद्र सिंह सोढ़ी, हरविदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी