गो-तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को भोजपुर पुलिस ने दबोचा

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर पुलिस ने शुक्रवार रात गो-तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 07:00 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 07:00 PM (IST)
गो-तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को भोजपुर पुलिस ने दबोचा
गो-तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को भोजपुर पुलिस ने दबोचा

संवाद सहयोगी, मोदीनगर :

भोजपुर पुलिस ने शुक्रवार रात गो-तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक बिना नंबर प्लेट का वाहन, 40किलो गो-मांस, 35 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपितों का एक साथी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसएचओ भोजपुर धर्मेद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात चेकिग चल रही थी। इस बीच एक बिना नंबर प्लेट का वाहन आता दिखाई पड़ा। चालक को रुकने का इशारा किया, तो उसने वाहन को दौड़ा दिया। जिसके बाद पीछा कर आरोपितों के वाहन को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर वाहन के पीछे से भारी मात्रा में गोवंश मिले। पुलिस उन्हें पकड़कर तुरंत थाने ले आई। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित प्रतिबंधित पशुओं के मीट को उच्च दामों में बेचते हैं। उनका साथी कस्बा फरीदनगर निवासी साजिद उर्फ बावला पशुओं का इंतजाम कराता है, जिसके साथ सब लोग मिलकर पशुओं के मांस को बेचते हैं। बाद में आपस में रुपया बांट लेते हैं।

एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कस्बा फरीदनगर निवासी शहजाद, रिजवान, दानिश, गुफरान हैं। चारों आरोपित नशीले पदार्थो की भी तस्करी करते हैं। इनके पास से नशीली गोलियां व पदार्थ भी बरामद हुए हैं। फरार आरोपित की भी जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

chat bot
आपका साथी