तीन किलो नशीले पदार्थ के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी मोदीनगर भोजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात नशीले पदार्थ की तस्कर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:56 PM (IST)
तीन किलो नशीले पदार्थ के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार
तीन किलो नशीले पदार्थ के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, मोदीनगर : भोजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार रात नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने महिला सरगना समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की निशानदेही पर तीन किलो नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों का आसपास के क्षेत्रों में नेटवर्क फैला हुआ था। फोन पर भी वे लोगों तक नशीला पदार्थ पहुंचाते थे। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

भोजपुर थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गांव कलछीना की फरजाना, जमशेद, अब्दुल व जाउल हैं। आरोपितों ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने का गिरोह बनाया हुआ है। इसकी सरगना फरजाना थी। मुखबिर से मिली सूचना पर बुधवार रात पुलिस टीम को गांव कलछीना में भेजा गया था, जहां से चारों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि फरजाना ही पास के जनपद से नशीले पदार्थ की खरीदारी करती थी। इसके बाद उसकी पुड़िया बनाकर अपने सहयोगियों के जरिए पुड़िया आसपास के गांवों में भेजती थी। यह अवैध धंधा काफी समय से कलछीना में चल रहा था। इतना ही नहीं, घर के पास भी चोरी-छिपे तरीके से फरजाना नशीला पदार्थ बेचती थी। अब पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जो इससे नशीला पदार्थ खरीदते थे। कुछ लोगों की सूची तैयार की गई है। पास के जिले की पुलिस से भी किया संपर्क : थाना प्रभारी ने बताया कि फरजाना आसपास के कई जिलों से नशीला पदार्थ खरीदती थी। उसने उन लोगों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। भोजपुर पुलिस ने संबंधित जिले की पुलिस को भी इससे अवगत कराया है। जल्दी ही उनकी गिरफ्तारी करने का पुलिस दावा कर रही है।

chat bot
आपका साथी