युवक को गोली मारने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की संतोष विहार कालोनी में दो दिन पूर्व युवक को गोली मार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 10:17 PM (IST)
युवक को गोली मारने वाले चार आरोपित गिरफ्तार
युवक को गोली मारने वाले चार आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, लोनी: बार्डर थाना क्षेत्र की संतोष विहार कालोनी में दो दिन पूर्व युवक को गोली मारने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार शाम बंद फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक नोएडा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

बता दें कि सोमवार रात करीब दस बजे संतोष विहार कालोनी निवासी अनिल तोमर को कालोनी में रहने वाले टिल्लु उर्फ वीरपाल ने अपने अन्य साथियों राहुल मावी, रूपक मावी, अपील मावी, कुलदीप तिवारी और रहीस के साथ मारपीट की थी। इस दौरान एक युवक ने अनिल को जाने से मारने की नियत से आंख के नीचे गोली मार दी थी। पीड़ित के भाई ने बार्डर थाने में सात लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बार्डर थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि मामले में पुलिस ने मंगलवार को कुलदीप तिवारी, अपील मावी, टिल्लु और रईस को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी