मास्क के प्रयोग के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

संस मुरादनगर हारेगा कोरोना जीतेगा भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:19 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:19 PM (IST)
मास्क के प्रयोग के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
मास्क के प्रयोग के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक

संस मुरादनगर: हारेगा कोरोना जीतेगा भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया गया। गांव की दीवारों पर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने संबंधित स्लोगन एवं चित्र बनाए गए हैं, जिससे ग्रामीण जागरूक हो सकें। ग्राम कनौजा के प्रधान अजीत त्यागी ने ग्रामीणों से कोरोना संक्रमण से सुरक्षा व बचाव के लिए मास्क का हमेशा प्रयोग करने की अपील की। घरों के आस-पास नाली व रास्तों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

chat bot
आपका साथी