कटआउट के लिए: अक्टूबर में शुरू होगा सीएनजी मशीन से कुत्तों का अंतिम संस्कार

जासं गाजियाबाद नंदग्राम में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के पास ही कुत्तों (श्वान) के अंि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:37 PM (IST)
कटआउट के लिए: अक्टूबर में शुरू होगा सीएनजी मशीन से कुत्तों का अंतिम संस्कार
कटआउट के लिए: अक्टूबर में शुरू होगा सीएनजी मशीन से कुत्तों का अंतिम संस्कार

जासं, गाजियाबाद: नंदग्राम में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के पास ही कुत्तों (श्वान) के अंतिम संस्कार के लिए अत्येष्टि स्थल बनाने का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने वर्क आर्डर जारी कर दिया है। 14 लाख रुपये से तैयार किए जा रहे इस अंत्येष्टि स्थल में सीएनजी मशीन से कुत्तों का अंतिम संस्कार किया जाएगा, दो साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी निर्माणकर्ता की होगी।

पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि शहर में कुत्तों के अंतिम संस्कार को लेकर जगह न होने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसा न हो, इसलिए अंत्येष्टि स्थल तैयार करने की योजना बनाई गई। एबीसी सेंटर के पास ही नगर निगम की जमीन पर अंत्येष्टि स्थल बनाने का निश्चय किया गया, जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी सप्ताह अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कुत्तों के काटने की समस्या पर गंभीर नहीं: नगर निगम ने कुत्तों के अंत्येष्टि स्थल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन शहर में कई जगह कुत्तों के काटने के मामले बढ़ रहे हैं। इनमें वसुंधरा, अर्थला, बालाजी विहार, विजयनगर, सिहानी, अशोक नगर और कौशांबी, सिद्धार्थ विहार, इंदिरापुरम आदि शामिल हैं। इसके खिलाफ नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई है। नगर निगम ने इस कार्य का ठेका पीएफए को दिया है, लेकिन शिकायत करने पर अनसुना कर दिया जाता है। लोगों की मांग है कि इस समस्या को भी गंभीरता से लेना चाहिए। बयान

अंत्येष्टि स्थल पर कुत्तों का अंतिम संस्कार करने के लिए पर्ची कटवानी पड़ेगी। इसके लिए शुल्क भी देना पड़ेगा। यहां पर कार्य के लिए एक समिति बनाई जाएगी। सिर्फ लावारिस कुत्तों का अंतिम संस्कार निश्शुल्क किया जाएगा।

- डॉ अनुज कुमार सिंह, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी।

chat bot
आपका साथी