गोदाम सहित पांच दुकानें सील

गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मोहन नगर जोन में बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बकाया होने पर गोदाम सहित पांच दुकानें सील कर दीं। जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि सुबह 10 बजे से बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। श्याम एंक्लेव में एक लाख 92 हजार चार सौ रुपये बकाया होने पर एक गोदाम को सील किया गया। राजेंद्र नगर में करीब 2.75 लाख रुपये बकाया होने पर चार दुकानों को सील कर दिया गया। 2.

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:14 AM (IST)
गोदाम सहित पांच दुकानें सील
गोदाम सहित पांच दुकानें सील

जासं, मोहन नगर : गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने मंगलवार को मोहन नगर जोन में बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बकाया होने पर गोदाम सहित पांच दुकानें सील कर दीं।

जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि सुबह 10 बजे से बकाएदारों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। श्याम एंक्लेव में एक लाख 92 हजार चार सौ रुपये बकाया होने पर एक गोदाम को सील किया गया। राजेंद्र नगर में करीब 2.75 लाख रुपये बकाया होने पर चार दुकानों को सील कर दिया गया। 2.82 लाख रुपये बकाया होने पर एक स्कूल पर नोटिस चस्पा की गई। उन्होंने कहा कि बड़े बकाएदारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

chat bot
आपका साथी