बाइक से कार छू जाने पर फायरिग की
बाइक से कार छू जाने पर फायरिग की
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
Publish Date:Wed, 05 Aug 2020 07:18 PM (IST) Author: Jagran
जासं, गाजियाबाद : विजय नगर थाना क्षेत्र के सुदामापुरी में बाइक से कार छू जाने पर दबंगों ने फायरिग कर दी। आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश भी की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुदामापुरी निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उसका भाई अमित कुमार घर के पास अपनी गाड़ी मोड़ रहा था। इस दौरान उनकी कार वहां खड़ी बाइक से छू गई। इससे गुस्साए दीपक, टीटू व पिटू ने उनके ऊपर फायर कर दिया। वह गोली लगने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला किया। इससे उनका भाई घायल हो गया।