रिटायर्ड आइआरएस के घर पर गोली चलाई

जासं गाजियाबाद शास्त्रीनगर में रिटायर्ड आइआरएस अधिकारी के घर पर फायरिग कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:35 PM (IST)
रिटायर्ड आइआरएस के घर पर गोली चलाई
रिटायर्ड आइआरएस के घर पर गोली चलाई

जासं, गाजियाबाद : शास्त्रीनगर में रिटायर्ड आइआरएस अधिकारी के घर पर फायरिग कर दी गई। घटना गुरुवार रात की है। खिड़की में गोली लगने के बाद लकड़ी का एक हिस्सा उनकी बुजुर्ग पत्नी के सिर में लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि अभी तक मामले में तहरीर नहीं दी गई।

पीड़ित प्रज्ञा राजदा ने बताया कि पति सत्यप्रकाश सक्सेना की मौत हो चुकी है। उनके घर पर देखभाल के लिए राजनाथ और उनका परिवार रहता है। गुरुवार रात करीब दस बजे फायरिग की आवाज सुनी। इसके साथ ही एक लकड़ी का टुकड़ा उनके सिर पर लगा। मौके पर पहुंचे राजनाथ ने बताया कि खिड़की टूटी हुई थी और एक गोली का हिस्सा खिड़की में फंसा था। एसएचओ मोहम्मद असलम ने बताया कि गोली के हिस्से को जांच के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गोली काफी दूर से चलाई गई थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

chat bot
आपका साथी