कांग्रेस महानगर अध्यक्ष समेत 20 पर रिपोर्ट दर्ज

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कृषि विधेयक और बेरोजगारी के मुद्दे पर 24 सितंबर को टीला मोड

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष समेत 20 पर रिपोर्ट दर्ज
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष समेत 20 पर रिपोर्ट दर्ज

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद: कृषि विधेयक और बेरोजगारी के मुद्दे पर 24 सितंबर को टीला मोड़ थाना क्षेत्र में मशाल जुलूस निकालने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक सहित 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी पर महामारी अधिनियन व लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। वहीं, महानगर अध्यक्ष ने इसे दमनकारी कार्रवाई बताया है।

टीला मोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक रण सिंह ने बताया है कि 24 सितंबर की शाम करीब सात बजे करन गेट पुलिस चौकी के सामने मनोज कौशिक, अकबर, मुस्तकीम, मोहित अन्य 15-20 लोगों के साथ कांग्रेस का झंडा-बैनर लेकर पसौंड़ा पुलिया की ओर से पहुंचे। यह सभी मास्क नहीं पहने थे। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। धारा-144 का उल्लंघन कर रहे थे। इस सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, मनोज कौशिक ने कहा है कि कांग्रेसी इस दमनकारी कार्रवाई से घबराने वाले नहीं हैं। पुलिस चाहे जितने मुकदमे दर्ज कर दें। घबराएंगे नहीं, बेरोजगारों और किसानों की आवाज हर स्तर पर उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी