बस में बैठते ही खत्म हो जाती है शारीरिक दूरी

जागरण संवाददाता साहिबाबाद कौशांबी बस डिपो पर हर रोज करीब 11 हजार यात्री सफर कर र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:15 PM (IST)
बस में बैठते ही खत्म हो जाती है शारीरिक दूरी
बस में बैठते ही खत्म हो जाती है शारीरिक दूरी

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :

कौशांबी बस डिपो पर हर रोज करीब 11 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। डिपो पर थर्मल स्क्रीनिग और हैंड सैनिटाइज करने के बाद बस में बैठते ही शारीरिक दूरी खत्म हो जाती है। बसों में खचाखच भीड़ होने से लोगों में संक्रमण फैलने के खतरा बढ़ गया है। शारीरिक दूरी का पालन तब नहीं हो रहा है जब कोरोना वायरस के संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

ट्रेनों के कम चलने से बस यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यूपी रोडवेज की बसे कौशांबी बस डिपो से चलाई जा रही है। बसें दिल्ली नहीं जा रही हैं। ऐसे में दिल्ली, हरियाणा समेत नोएडा के लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाने के लिए कौशांबी बस डिपो पर आते हैं। कौशांबी डिपो पर पहले लाइन में खड़ा कर लोगों की इन्फ्रारेड थर्मामीटर से तापमान नापा जाता था। इसके बाद लोगों को हाथ सैनिटाइज कराने के बाद बसों में बैठाया जाता था। अब लोगों के शरीर का तापमान नहीं नापा जा रहा है। लोग हाथ सैनिटाइज कर बस में बैठने चले जाते हैं। बसों में यात्रियों को इस कदर बैठाया जा रहा है कि शारीरिक दूरी का पालन तक नहीं हो रहा है।

वहीं, रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि रोजना करीब 500 बसें कौशांबी डिपो से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चलाई जा रही हैं। इन बसों में करीब 11 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। एक बस में करीब 20 से 25 यात्री सफर कर रहे हैं। बसों में मास्क पहना अनिवार्य है।

chat bot
आपका साथी